फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery in confectionery shop, two arrested after five hours

कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी, पांच घंटे बाद दो गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Robbery in confectionery shop, two arrested after five hours
रोहतक। बस स्टैंड के नजदीक कन्फेक्शनरी की एक दुकान में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने पांच घंटों के भीतर हल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी व चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि जितेंद्र निवासी सिविल लाइन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जितेंद्र ने नया बस स्टैंड गेट नंबर एक के सामने बालाजी कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान की हुई है। 15-16 मई को रात करीब 12 बजे अज्ञात युवक जितेंद्र की दुकान की छत उखाड़कर अंदर घुस गए। दुकान से 20 हजार रुपये नकद व करीब 10 हजार कीमत का सामान चोरी कर लिया। मामले की जांच मुख्य सिपाही अनिल द्वारा अमल में लाई गई। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबिश देते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपी संजय निवासी आजाद नगर व दीपक निवासी एकता कॉलोनी को रविवार सुबह करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूटी पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने आए थे। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी व चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed