फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways worker dies of corona, one infected case found

कोरोना से रोडवेजकर्मी की मौत, एक संक्रमित केस मिला

Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways worker dies of corona, one infected case found
कोरोना से सोमवार को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी की मौत हो गई। इसके अलावा एक नया संक्रमित केस मिला है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में की गई है।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 735 लोगों के सैंपल लिए गए। संभावित 310 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। सक्रिया कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 23 पर पहुंच गया है। इनमें से 12 अस्पताल व 11 घरों में उपचाराधीन हैं। महामारी की संक्रमण दर 5.52 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.75 प्रतिशत है। इसमें पिछले 24 घंटे में 1.15 प्रतिशत की कमी आई है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत 1807 लोगों को पहली व 464 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक तीन लाख 37 हजार 280 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पीजीआई में ब्लैक फंगस के 99 मरीज
पीजीआई में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा लगातार कम होने से चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को यह संख्या 99 दर्ज की गई। संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य भार्गव, डॉ. जगत सिंह, डॉ. रमन बडेरा की टीम द्वारा मरीजों की देखभाल कर रही है। इनका प्रयास अब रंग लाने लगा है। सोमवार को पीजीआई में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या घटकर 99 रह गई। यही नहीं 10 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। यही स्थिति रही तो जल्दी ही ब्लैक फंगस के केसों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed