{"_id":"5d51d4068ebc3e6ca165135a","slug":"roadways-rohtak-news-rtk5113198165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व : बहनों को भाइयों के घर निशुल्क पहुंचाएंगी 190 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व : बहनों को भाइयों के घर निशुल्क पहुंचाएंगी 190 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए इस बार भी खुशी कि खबर है। उन्हें 14 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 15 की आधी रात तक नि:शुल्क यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके लिए बसों में होने वाली भीड़ को लेकर रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। बसों के संचालन में कोई दिक्कत न आए इसके लिए सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
रोडवेज के जीएम जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इसको लेकर त्योहार के दिन बहनों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए चार पूछताछ केन्द्र बनाए जाएंगे, जबकि आम दिनों में एक ही पूछताछ केंद्र रहता है। इसी तरह तीन इंस्पेक्टर के साथ ही 25 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है, जो बहनों को बसों के बारे में जानकारी देंगे। वह यह बताएंगे कि कौन सी बस किस रूट पर जा रही है। साथ ही बहनों की किसी समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि रोडवेज के बेड़े में 198 बसें हैं, जिसमें से 178 बसों का संचालन होता है। रक्षाबंधन पर 190 बसोें के संचालन की व्यवस्था की गई है। डिपो में 220 चालक और 325 परिचालक हैं, जिनकी छुट्टियां रद्द कर सभी को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। इतना ही नहीं लोकल में सभी बसों के फेरे डबल कर दिए गए हैं।