फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees postponed strike

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारियों ने स्थगित किया धरना

Thu, 25 Apr 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees postponed strike
रोहतक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में राज्य महासचिव जगदीप लाठर और डिपो पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अदालत के आदेशों पर विचार करते हुए धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव ने कहा कर्मचारियों के हित के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक कुछ यूनियन पदाधिकारियों को साथ में रखकर कर्मचारियों का शोषण करने का काम कर रहे है। कुछ यूनियनों के पदाधिकारियों ने संघर्ष करने वाले संगठन के पदाधिकारियों की उच्च अधिकारियों को शिकायत कर दी ऐसे कर्मचारी विरोधी संगठनों के बारे में पूरे प्रदेश के डिपो और सब डिपो में कर्मचारियों को उनके बारे में भी अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कृपाल सिंह लाडी राज्य सचिव, डिपो प्रधान सोनू हुड्डा, धर्मेंद्र भावड, ओमप्रकाश सांगवान, जोगेंद्र मलिक, पोली, राजेश गतौली, सिल्क राम, सुरेंद्र मकड़ौली, सोनू अहलावत, अशोक खर्क और पूर्व कर्मचारी नेता कृष्ण सुहाग आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed