फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways buses started from Rohtak to Haridwar, Ramnagar, Agra

रोहतक से हरिद्वार, रामनगर, आगरा को शुरू हुई रोडवेज बसें

Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started from Rohtak to Haridwar, Ramnagar, Agra
रोहतक। त्योहार के चलते शासन के आदेश पर शुक्रवार से फिर रोहतक डिपो ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान के लिए कुछ रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। जल्द ही शेष रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। तय हुआ है कि यदि दशहरा तक दिल्ली सरकार अनुमति नहीं देगी तो बसों का संचालन केएमपी ( कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन से अभी तक डिपो बसों का संचालन कई बार बंद और चालू कर चुका है। 12 अक्तूबर को सवारियां नहीं मिलने की वजह से डिपो ने आगरा, मथुरा, हरिद्वार, देहरादून की बस सेवा बंद कर दी थी। तर्क दिया गया था कि सवारियां नहीं मिलने की वजह से डिपो को नुकसान हो रहा है। वीरवार को शासन ने त्योहार के चलते अंतरराज्यीय बस सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू करने के आदेश दिए हैं ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। डिपो महाप्रबंधक ने ट्रैफिक मैनेजर के साथ बैठक करके अंतरराज्यीय रूटों की समीक्षा की और बसों का संचालन शुक्रवार की सुबह से ही करने के आदेश दिए। जिसके चलते सुबह 4:30 बजे हरिद्वार, 5:32 व 11:00 बजे जयपुर, 11:00 बजे रामनगर, 6:35 बजे मुरादाबाद, 8:20 बजे कोटा के लिए बस रवाना की गई। बस स्टैंड पर तैनात कर्मियों के अनुसार उक्त अंतरराजीय बसों में समुचित संख्या में सवारियां बैठीं, जिसकी वजह से शनिवार को बस सेवा और बढ़ाई जा सकती है। वहीं, आगरा, मथुरा, अजमेर, बरेली की बस सेवा शुरू करने पर मंथन शुरू हो गया है। यदि दशहरा तक दिल्ली सरकार की तरफ से प्रवेश की अनुमति नहीं मिली तो उक्त रूटों की बसों का संचालन एक्सप्रेसवे होकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed