फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads will be constructed in Model Town at a cost of Rs 76.33 lakh.

Rohtak News: माॅडल टाउन में 76.33 लाख की लागत से होगा सड़कों का निर्माण

Sat, 02 May 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed in Model Town at a cost of Rs 76.33 lakh.

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के वार्ड-14 के मॉडल टाउन क्षेत्र में 76.33 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भाजपा की निगम पार्षद कंचन खुराना ने बताया कि लंबे समय से जर्जर एवं टूटी-फूटी सड़कों के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनता की मांग एवं क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सड़कों के नव निर्माण की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

76.33 लाख की लागत से बालाजी स्वीट्स वाली गली से कैलाश आश्रम तक, लकी पार्क-गुरुद्वारा-गुफा वाला मंदिर वाली सड़क व बरात घर वाली गली का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद के साथ ज्योतिषाचार्य धर्मवीर प्रसाद शास्त्री, आदीश जैन, पूनम कत्याल व गोगी सरदार ने जय श्री राम का जयकारा लगाकर निर्माण शुरू कराया।
बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़कों पर आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे ताकि वाहन नियंत्रित गति से चले और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
शीघ्र ही भरत कॉलोनी में बालाजी स्वीट्स वाली सड़क का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। माॅडल टाउन के मेडिकल मोड़ वाले क्षेत्र में सीवर व पानी की नई पाइपलाइन डलवाई गई है। इसके अतिरिक्त एक करोड़ के विकास कार्य पाइपलाइन में है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में मॉडल टाउन में 1.33 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य करवाए जा चुके हैं।

--------
आवागमन होगा सुगम
इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा। निगम पार्षद कंचन खुराना ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र वासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेयर रामअवतार वाल्मीकि व निगम पार्षद कंचन खुराना की सराहना की। इस कार्यक्रम में देव कृष्ण शौनक जी, डाॅ. मंगल सैन मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू, महामंत्री मोहित चौधरी, नरेंद्र खट्टर, सुभाष मल्होत्रा, विकास बल्हारा आदि उपस्थित थे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed