{"_id":"62c1efa57f74b13b5b31cf6c","slug":"road-rage-when-the-couple-riding-a-bike-stopped-on-the-side-then-the-auto-driver-chased-them-with-friends-and-broke-their-heads-rohtakcity-news-rtk651330094","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज : साइड लगने पर बाइक सवार दंपती ने टोका तो ऑटो चालक ने दोस्तों संग पीछा कर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज : साइड लगने पर बाइक सवार दंपती ने टोका तो ऑटो चालक ने दोस्तों संग पीछा कर सिर फोड़ा
विज्ञापन
रोहतक। शहर की गोहाना रोड पर शनिवार की रात ऑटो चालक ने साइड लगने से टोकने पर बाइक सवार दंपती व उसके बेटे को पीछा करके जमकर पीटा। साथ ही सिर फोड़कर घायल कर दिया और महिला की सोने की चेन तोड़कर ले गए। घायल फर्नीचर व्यापारी तेज कॉलोनी निवासी अमित के बयान पर ऑटो चालक व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक तेज कॉलोनी निवासी अमित ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी आशा व बेटे मानव के साथ बाजार में खरीदारी करने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटने लगा तो दिल्ली दरवाजे के पास ऑटो की साइड लगी। हालांकि वे घायल होने से बाल-बाल बच गए। उन्होंने ऑटो चालक से कहा कि थोड़ा देखकर चलाया करो। चोट लग सकती थी। इसके बाद वे घर जाने लगे। तभी बाइक पर सवार होकर ऑटो चालक व उसके दोस्त उनका पीछा करने लगे। उसने बाइक दौड़ा दी, लेकिन युवकों ने दयानंद मठ के नजदीक ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। वह अपनी पत्नी आशा व बेटे मानव को लेकर नजदीक एक दुकान के अंदर घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच दुकान के बाहर ऑटो चालक के 20 से 25 साथी एकत्रित हो गए। दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक तोड़ने लगे और दरवाजा तोड़कर उनके ऊपर हमला कर दिया। सिर में भारी वस्तु से वार किया, जिससे खून बहने लगा। उसकी पत्नी बचाव में आई तो उसे भी धक्का दे दिया। साथ ही बेटे के सिर में शीशा मारा। इसके बाद आरोपी उनकी पत्नी की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। तभी उनके मामा का लड़का सुरेश आया और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।
बाइक नंबर से ढूंढ रही आरोपियों को पुलिस
मामले की जांच कर रही पुलिस को पीड़ित ने आरोपियों की एक बाइक का नंबर दिया है। अब पुलिस उस बाइक नंबर व नजदीक की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी नजदीक के पाड़ा मोहल्ले से बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। साथ ही बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जहां तक चेन तोड़ने के आरोप का सवाल है, इसकी अभी जांच कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी