फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   road jam in rohtak

सड़क पर पक्ष्ा, पांच चौराहों पर कब्जा, देखती रही पुलिस

Mon, 07 Dec 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 07 Dec 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
road jam in rohtak
गुरुद्वारा टिकाणा साहिब संपत्ति विवाद ने रविवार को पूरी तरह से सियासी
विज्ञापन
रंग ले लिया। विवाद निपटाने में जिला प्रशासन और पुलिस की नाकामी छुट्टी मनाने निकले शहरवासियों के लिए नासूर बन गई। गद्दी पर अपना-अपना दावा ठोंकते हुए दोनों पक्ष सड़क पर उतर आए और शहर के 5 प्रमुख चौक पर तीन घंटे तक कब्जा कर लिया।

 भाजपा नेत्री पक्ष ने तो पुलिस बेरिकेडस तोड़कर गुरुद्वारे तक पहुंचने का प्रयास किया। 3 डीएसपी सहित दो थानों की पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक सकी। हालांकि अगले चौराहे पर महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें रोक दिया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शाम 5 बजे तक चला। प्रमुख चौराहों पर लगे जाम के कारण शहरवासियों सहित मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई।

 एक घंटे तक समझाने के बाद नेत्री डीसी से मिलने के लिए राजी हुई। जिला प्रशासन ने इस पक्ष से कार्रवाई के लिए एक दिन का समय मांगा। इस पर नेत्री कांता आलड़िया ने अंबेडकर चौक पर धरना शुरू कर दिया और रात तक डटी रहीं। वहीं, गुरुद्वारा पक्ष ने एक घंटे की बातचीत के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखी मांगों पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद यह पक्ष भी सड़क से हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed