फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Riya came first in the girls' 400-meter race.

Rohtak News: लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में रिया प्रथम

Wed, 28 Jan 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Riya came first in the girls' 400-meter race.
42...गांव बालंद में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : ग्र - फोटो : Samvad
रोहतक। गणतंत्र दिवस पर बालंद गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव के युवाओं व महिलाओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, सायना द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बालंद के डेरे से बाबा पवन नाथ ने विजेताओं को नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मटका दौड़, रस्साकशी और कबड्डी के पारंपरिक खेलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मटका दौड़ में अमिता प्रथम : मटका दौड़ में अमिता पहले, सोनिया दूसरे और भारती तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमशः 1100, 700 और 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। रस्साकशी में नीतू, सुमन, मंजू, रशिदा, ललिता, रेखा, अल्का और सोनिया की टीम विजेता रही। एक अन्य मुकाबले में शुभम, ज्योति, दर्शन, मुकेश, रिंकी, उर्मिला और निर्मला की टीम ने भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-12 आयुवर्ग की 400 मीटर रेस में साहिल ने प्रथम, यश ने द्वितीय एवं यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 800 मीटर रेस में युवराज ने प्रथम, इशांत ने द्वितीय एवं अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में अंशुल ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय एवं गोलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर रिले रेस में यश, युवराज, अरमान एवं विशाल ने प्रथम, वंश, इशांत, यश व रोहित ने द्वितीय एवं रोहित, देव, यश एवं आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

युवाओं के लिए 100 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। कबड्डी के मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कबड्डी हैवी वेट में प्रिंस की टीम विजेता रही व 3100 की इनामी राशि दी गई।

42...गांव बालंद में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : ग्र

42...गांव बालंद में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : ग्र- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed