फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired employees decided to fight against the government in the Supreme Court

Rohtak News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में लड़ने का फैसला लिया

Thu, 08 Jun 2023 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Jun 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Retired employees decided to fight against the government in the Supreme Court
रोहतक।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की आम सभा बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान दयानंद छिक्कारा ने की। सभा का संचालन महासचिव बेगराज रंगा ने किया। यहां मुख्य मुद्दा सरकार की ओर से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के पक्ष में आए हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना रहा। विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार की निंदा करते हुए हाई कोर्ट के फैसले अनुसार विश्वविद्यालयों के सहायकों का वेतनमान सरकार के सचिवालय के तीन कर्मचारियों के बराबर माना है। सभी कर्मचारियों ने ध्वनिमत से सरकार के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। बैठक में आजाद सिंह काद्यान, धर्मबीर मलिक, समेराम सांगवान, महेंद्र मलिक, श्रीभगवान भारद्वाज, रणवीर सिंह, हरि सिंह यादव, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार दहिया, मुनिराम, धर्म सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed