फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Restoration work of Kilajaffargarh Fort begins, Rs 4.25 crore approved

Rohtak News: किलाजफरगढ़ के किले के जीर्णोद्धार का काम शुरू, सवा चार करोड़ राशि मंजूर

Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Restoration work of Kilajaffargarh Fort begins, Rs 4.25 crore approved
29जेएनडी02: किलाजफरगढ़ के किले का जीर्णोद्धार का कार्य करते कारीगर। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव में स्थित किले का जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। किले के जीर्णोद्धार की लोगों की मांग को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो किले की पुरातत्व विभाग ने सुध ली और जीर्णोद्धार के लिए सवा चार करोड़ की राशि मंजूर की। अब किले के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

किले के नवीनीकरण पर सवा चार करोड़ की लागत आएगी। जीर्णोद्धार के कार्य में राजस्थान के कारीगर जुटे हुए हैं। किले को 1854 में जींद के राजा स्वरूप सिंह ने बनवाया था। काफी सालों से किला खंडहर में तबदील हो रहा था।
विज्ञापन

किलाजफरगढ़ गांव का किला अपने अंदर एक इतिहास संजोए हुए है। यह किला इतिहास के कई युद्धों की यादों को ताजा कर रहा है। यह किला जींद के राजा की गांगोली और लजवानां कलां गांवों के लोगों के साथ हुई रंजिश व जींद जिले की सीमा की सुरक्षा को लेकर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, राजा की शादी दादरी हुई थी। राजा की ससुराल से आते हुए रात्रि ठहराव के लिए भी किला का प्रयोग किया जाता था। बुद्धिजीवियों के अनुसार जींद के राजा स्वरूप सिंह सिंधू ने इस किले को 1854 में बनवाया था।
प्राचीन काल में इस गांव का नाम खुडाली होता था। इसी किले के नाम से ही गांव का नाम किलाजफरगढ़ रखा गया था। जिस किले के नाम पर गांव का नाम रखा गया प्रशासन और सरकार की अनदेखी के चलते किला खंडहर में तबदील हो रहा था।
यह किला केवल एक बाउंड्री बन कर रह गया था। ग्रामीणों ने इस पर अवैध कब्जे कर लिए थे। ग्रामीण महिलाएं किले के आगे गोबर के उपले बनाकर कब्जा कर रही थी। आस पास अवारा पशु घूमते रहते हैं। संबंधित विभाग भी किले की सुध नहीं ले रहा है।

ग्रामीणों का कहना था कि अगर किले का पर्यटन स्थल बनाया जाए तो यहां पर पर्यटकों का आकर्षण केंद्र बन सकता है। पुरातत्व ने अब किले की सुध ली और किले का जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed