फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   reshuffle in court complex chowk parking from today

कोर्ट परिसर चौक पार्किंग में आज से फेरबदल

Wed, 05 Jan 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
reshuffle in court complex chowk parking from today
रोहतक। कोर्ट परिसर चौक का पार्किंग स्थल बुधवार से बदल जाएगा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस व नगर निगम अधिकारियों के साथ बार के वकीलों ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना, डीएसपी डॉक्टर रवींद्र कुमार, निगम ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार व एटीपी जितेंद्र ने बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट व वकीलों के साथ गहराई से पार्किंग व्यवस्था पर सवाल-जवाब किए। बार प्रधान ने वकीलों व आम लोगों से व्यवस्था बनाने में पुलिस व नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर बार सचिव दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू, वरिष्ठ वकील प्रदीप मलिक, अरविंद श्योराण, रणबीर अहलावत, पूर्व उप प्रधान प्रदीप, कुलदीप बजाड़, मुकेश कश्यप, भूपेंद्र पंघाल व कार्तिक धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बार प्रधान बोले, वकील व आम लोग करें सहयोग
बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि एसपी व डीएसपी ने प्लान पर संतुष्टि जाहिर की। पार्किंग के फेरबदल को बुधवार सुबह से ही लागू कर दिया जाएगा। जिला बार में आने वाले वकीलों, आम लोगों व दूसरे लोगाें को व्यवस्था कामयाब बनाने के लिए पुलिस व नगर निगम प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इसमें डीसी आवास की तरफ सड़क मार्ग की चौड़ाई ज्यादा है, ऐसे में बुधवार से उस तरफ वाहन खड़े होंगे। लघु सचिवालय की तरफ का मार्ग वाहनों के लिए खुलेगा। कार नए चैंबरों के सामने अंदर पार्किंग में भी खड़ी होंगी। सोनीपत स्टैंड से कोर्ट की तरफ आने वाले मार्ग की दोनाें लेन वाहनों के लिए खुलेंगी। कोर्ट परिसर चौक के पास स्थित शौचालय से लेकर सोनीपत स्टैंड तक सड़क व लघु सचिवालय के बीच की जगह में दोपहिया वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed