फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report violation of code of conduct on C-Vigil App

Rohtak News: सी-विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करें

Fri, 10 May 2024 05:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Report violation of code of conduct on C-Vigil App
रोहतक।
विज्ञापन

रोहतक लोकसभा के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार या व्यक्ति किसी व्यक्ति को अपने पक्ष में वोट डालने का प्रलोभन देता है या धमकी देता है तो ऐसे उम्मीदवार या व्यक्ति के खिलाफ सी-विजिल एप या अन्य माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। रिटर्निंग अधिकारी व संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य पर्यवेक्षक स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में खर्च पर्यवेक्षक सत्य नारायण ताखर व रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार के साथ चुनाव प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट में निपटारा करना होता है। यदि सभी माध्यमों से शिकायत का निपटारा नहीं हो पाता है तो चुनाव प्रत्याशी उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9350831608 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा सामान्य पर्यवेक्षक से स्थानीय कैनाल विश्राम गृह में सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, सी-विजिल एवं आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश अंकित कुमार सहित चुनाव प्रत्याशी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव प्रत्याशी 10 हजार रुपये से ज्यादा एक बार में न करें ट्रांजेक्शन
रोहतक लोकसभा के खर्च पर्यवेक्षक सत्य नारायण ताखर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार चुनाव प्रत्याशी को नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व अलग खाता खोलना होता है। इसी खाते के माध्यम से चुनावी खर्च का लेन-देन करना है। उन्होंने कहा कि एक ट्रांजेक्शन 10 हजार रुपये से ज्यादा न हो व संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के खर्च से संबंधित बाउचर व बिल वाउचर भी सुरक्षित रखें। 10 हजार से ज्यादा चंदा नकद न लें। ऐसी राशि केवल चेक से स्वीकार करें। लोकसभा प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च के लिए 95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस राशि में नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने तक प्रत्याशी द्वारा खर्च की गई राशि शामिल है।


आचार संहिता उल्लंघन की 231 शिकायतों का निपटारा
रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार लोकसभा आम चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिले में अब तक सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 231 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनका निपटारा कर दिया गया है। जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9-9 उड़नदस्ता टीमें व स्टेटिक सर्विलेंस टीमें तैनात की गई है। चुनाव में धन व बल के प्रयोग को रोकने के लिए नाके लगाकर वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed