फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report sought from District Registrar in Jindal's membership case

Rohtak News: जिंदल की सदस्यता के मामले में जिला रजिस्ट्रार से मांगी रिपोर्ट

Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report sought from District Registrar in Jindal's membership case
गौड़ शिक्षण संस्था में प्रधान के बाद उपप्रधान की सदस्यता का मामला हल नहीं हो रहा है। पिछले दिनों उपप्रधान दीपक जिंदल की सदस्यता रद्द करने के मामले में स्टेट रजिस्ट्रार ने स्टे के जरिए राहत देते हुए जिला रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

गौड़ संस्था के चुनाव का मुद्दा पिछले करीब एक साल से विवादों में उलझा हुआ है। संस्था प्रधान की सदस्यता रद्द होने के बाद उपप्रधान की सदस्यता भी रजिस्ट्रार कार्यालय ने रद्द कर दी। इस मामले को उपप्रधान ने स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय में चुनौती दी। इस मामले में स्टेट रजिस्ट्रार ने सदस्या रद्द करने के फैसले पर स्टे लगा दिया है। इस मामले में तीन जुलाई को अगली सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

उपप्रधान दीपक जिंदल ने कहा कि संस्था में सदस्यता पूरी तरह से सही है। जहां तक काम की बात है, वह किया गया है। संस्था के नियमानुसार काम किया जा रहा था। कुछ लोगों ने जानबूझ कर मुद्दा बनाया और शिकायत की। अब स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय से राहत की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव के साथ चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत 20 जुलाई को चुनाव होने हैं। कॉलेजियम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू हागी।
इधर, संस्था के दो पक्ष आमने-सामने बने हुए हैं। पिछले दिनों संस्था में हुई गवर्निंग बैठक में नए प्रधान व अन्य पदाधिकारी भी चुन लिए गए। इसके अगले दिन संस्था कार्यालय में नई कार्यकारिणी व सदस्यों के बीच काफी हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। इस मामले में दोनों पक्ष जिला रजिस्ट्रार के पास भी पहुंचे हैं। इस मामले में भी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed