{"_id":"6ab534458f946dcfb80eb107","slug":"the-sit-asked-the-parents-of-the-sexually-abused-girl-where-she-used-to-go-to-play-rohtak-news-c-17-roh1019-926108-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एसआईटी ने यौन उत्पीड़ित बच्ची के माता-पिता से पूछा-कहां खेलने जाती थी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एसआईटी ने यौन उत्पीड़ित बच्ची के माता-पिता से पूछा-कहां खेलने जाती थी बेटी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के उत्पीड़न के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वीरवार को एसआईटी ने महिला थाने में फैमिली डॉक्टर, माता-पिता, नानी व मामा के बयान दर्ज किए। माता-पिता से पूछा- बच्ची कहां खेलने जाती थी। स्कूल से आने के बाद बेटी घर पर रहती थी या बाहर बच्चों में खेलने चली जाती।
छात्रा के पिता ने बताया कि वीरवार को करीब साढ़े 11 बजे परिजनों को महिला थाने में बुलाया गया। आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने की जगह जांच को लंबी खींच रही है। बार-बार बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
एसआईटी ने इससे पहले फैमिली डॉक्टर से पूछा कि पिछले दिनों परिवार के किस सदस्य को कौन-कौन सी दवाई दी गई है। बच्ची को कोई दिक्कत थी या नहीं। पूरा रिकॉर्ड मांगा गया। पूछताछ की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चली।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को बच्ची के माता-पिता को लाखनमाजरा थाने में बुलाया गया है जहां डीएसपी महम की मौजूदगी में पूछताछ होगी। एसपी गौरव राजपुरोहित का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जा सकती है।