फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report of the corona infected woman's baby will be kept on negative, two-week formula feeding

कोरोना संक्रमित महिला की बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव, दो सप्ताह फार्मूला फीडिंग पर रखी जाएगी

Thu, 14 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report of the corona infected woman's baby will be kept on negative, two-week formula feeding
पीजीआईएमएस के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने 12 मई की देर रात कोरोना पॉजिटिव महिला की सफल सिजेरियन डिलिवरी करवाई। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल उसे निकू विभाग में रखा गया है। नवजात को संक्रमण से बचाने के लिए दो सप्ताह उसे फार्मूला फीडिंग पर रखा जाएगा। वहीं बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी पीजीआई के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने चिकित्सकों व कर्मचारियों पर गर्व है जोकि दिन-रात सप्ताह के सातों दिन मरीजों की सेवा में लगे हैं। बिना अवकाश के भी खुशी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कुलपति कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. कालरा ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलिवरी करवाई गई है। मां व बच्ची दोनों सुरक्षित हैं और दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बहादुरगढ़ की महिला 11 मई को कोरोना से संक्रमित पाई गई थी, उसे आइसोलेशन वार्ड 24 में भर्ती किया गया। 12 मई की रात महिला को लेबर पेन शुरू होने पर चिकित्सकों ने बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए सिजेरियन डिलिवरी का फैसला लिया। वार्ड-24 से ओटी तक ग्रीन कोरिडोर बनवाया और महिला की सुरक्षित डिलिवरी करवाई। बुधवार को बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 45 डिलिवरी केस आ रहे हैं, जिसमें करीब 12 सिजेरियन केस हैं। इस मौके पर डॉ. वीके कत्याल, डॉ. स्मीति नंदा, डॉ. जगजीत दलाल, डॉ. वरूण अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed