{"_id":"5ff0bf228ebc3e3e7f066a62","slug":"relief-not-a-single-patient-in-the-state-s-largest-kovid-hospital-rohtakcity-news-rtk5891173137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : प्रदेश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में एक भी मरीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : प्रदेश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में एक भी मरीज नहीं
विज्ञापन
पीजीआईएमएस का ट्रामा सेंटर
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। प्रदेश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में अब कोरोना का एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। यहां ट्रामा सेंटर को संक्रमणमुक्त किया गया है और संक्रमित मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। मरीजों को दाखिल करने के लिए पीजीआईएमएस के पास न्यू मॉड्यूलर ओटी कांप्लेक्स, वार्ड 24, 25 व 26 पहले ही रिजर्व है।
कोविड अस्पताल बने ट्रामा सेंटर के खाली होने से राहत की खबर है। यह स्पष्ट है कि अब कोरोना के मरीजों की संख्या घट रही है। शुक्रवार को एक बार संख्या 10 से नीचे चली गई, हालांकि सायं फिर मरीजों की संख्या 14 हो गई। इससे पहले यहां मरीजों की संख्या पांच भी पहुंच चुकी है। मरीजों की संख्या कम होने के चलते प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों को अन्य वार्डों में पिछले तीन चार दिनों से शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। कई लक्षण वाले मरीजों को जांच कर घर पर आइसोलेट कर दिया गया। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस में कोरोना की पहली व दूसरी लहर में मरीजों की संख्या 150 के ऊपर पहुंच गई थी।
---
जिले में छह नए संक्रमितों की पुष्टि
जिले में छह नए संक्रमितों की पुष्टि होने से कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12108 हो गई है। अभी तक संक्रमण से 11833 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना के उपचार के दौरान 148 लोग दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 144 है और इसमें 14 अस्पताल में भर्ती हैं और 113 होम आइसोलेशन पर हैं। जिले में संक्रमण दर 4.96 और रिकवरी रेट 97.72 हो गया है। नए संक्रमितों में बिजनेसमैन, बुजुर्ग, विद्यार्थी, हरियाणा पुलिस का जवान, खानपुर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ संक्रमित मिले हैँ।
विज्ञापन
-----
ट्रॉमा सेंटर आम मरीजों के लिए शुरू करने की मांग
कोरोना के लगातार घटते मरीजों की संख्या जहां आमजन को राहत प्रदान कर रही है, वहीं अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए यह समस्या बनी हुई है। कोरोना के चलते मरीजों के सामान्य ऑपरेशन व उपचार नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। अब मरीजों की मांग है कि ट्रामा सेंटर को पहले की तरह आम मरीजों के लिए खोला जाए। क्योंकि कोरोना में आईसीयू सुविधा के लिए अब न्यू ओटी कांप्लेक्स भी रिजर्व है।
-----
कोरोना के मरीज जब घट रहे हैं और सब कुछ खुल रहा है तो पीजीआईएमएस को सामान्य मरीजों के लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए। वेंटीलेटर की जरूरत कम मरीजों को पड़ती है, इसलिए महज वेंटीलेटर के लिए सामान्य बीमारी के मरीजों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। ट्रामा सेंटर को अब पुराने समय की तरह कार्य करने के लिए मुक्त कर दिया जाना चाहिए।
- वरूण गोयल
----
पीजीआईएमएस का ट्रामा सेंटर जिले व आसपास के लिए खास है। अब जब कोरोना के मरीज घट रहे हैं तो अन्य मरीजों को ध्यान रखा जाना चाहिए। क्योंकि जरूरतमंद मरीजों को निजी अस्पताल में लूटा जा रहा है। अब प्रशासन को आमजन के हित को ध्यान में रख कर ट्रामा सेंटर को साधारण मरीजों के लिए खोला जाना चाहिए।
- योगेश सिंगला