फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief from humid summer due to rain, people suffering from thunderclap

बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत, वज्रपात से सहमें लोग

Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from humid summer due to rain, people suffering from thunderclap
शुक्रवार की शाम को हुई बारिश के बाद सेक्टर तीन में सड़क पर भरा पानी उसी में से जाते वाहन। अमर उजाल? - फोटो : RohtakCity
जिले में मानसून के आगमन पर पहली बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, शुक्रवार शाम को बारिश के साथ वज्रपात और देर शाम आए भूकंप से लोग सहमे नजर आए। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि मॉडल टाउन क्षेत्र में 17.7 एमएम व एमडीयू क्षेत्र में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान लुढ़ककर 29.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश में मानसून का प्रभाव तो था लेकिन बारिश होने के पीछे ज्यादा कारण स्थानीय परिस्थितियां अनुकूल होना रहा। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ अधिक गर्मी व आर्द्रता थी। इसके बाद निचली सतह पर नमी भरी धीमी गति की दक्षिण-पूर्वी हवा चली। जिससे अचानक मजबूत स्थानीय बादलों का निर्माण हुआ। बादलों के निर्माण के समय तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 35 प्रतिशत के करीब थी। इससे बादल जमकर बदले और बादलों के अधिक सक्रिय होने के कारण अधिक वज्रपात भी हुआ।
विज्ञापन

आज दोपहर बाद से मौसम में होगा बदलाव
शनिवार दोपहर बाद से मौसम में बदलाव शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि पूर्वी हवाएं उत्तर भारत का रुख कर रही है। जिससे मानसून में सक्रियता बढ़ेगी। इसके साथ ही शनिवार को अरब सागर से पश्चिमी/दक्षिणी-पश्चिमी नमी वाली हवाएं भी उत्तर भारत का रुख करने लगेंगी, इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बना हुआ है। यह सब मौसमी प्रणाली उत्तर भारत में मानसून को सक्रिय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर कांपी धरती : शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक बार फिर से प्रदेश की धरती कांपी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर जिले में था, लेकिन तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड होने के कारण भूकंप के झटके रोहतक तक महसूस हुए। जिले में लगातार आ रहे भूकंपों की कड़ी में फिर से धरती के कंपन ने लोगों को थोड़ा डरा दिया।

करौंथा में तेज बारिश व आंधी से ढही ढाबा की छत, मलबे में दबने से अधेड़ की मौत
तेज बारिश व आंधी के कारण गांव करौंथा में एक ढाबे की छत ढह गई। छत के मलबे के नीचे दबने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के अनुसार गांव करौंथा का रहने वाला 60 वर्षीय आजाद पशुपालक का काम करता था। पशुओं को खिलाने के लिए वह अक्सर ढाबों से कच्ची सब्जियों के बचे हुए अवशेष लेकर आता था। शुक्रवार शाम को वह करौंथा स्थित डीडीआरसी ढाबा पर सब्जियां लेने गया। इसी दौरान अचानक तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। जिससे ढाबा के बाहर की टीन की छत सहित अन्य मलबा नीचे गिर गया। जिससे नीचे आजाद सिंह दब गया व उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार की शाम को हुई रिम झिम बारिश में सोनीपत रोड से अपने गतव की ओर जाते स्कूटी सवार । संवाद न्यू

शुक्रवार की शाम को हुई रिम झिम बारिश में सोनीपत रोड से अपने गतव की ओर जाते स्कूटी सवार । संवाद न्यू- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed