फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Release of three prisoners in Jail Lok Adalat

Rohtak News: जेल लोक अदालत में तीन बंदियों की रिहाई

Thu, 21 Aug 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 21 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Release of three prisoners in Jail Lok Adalat
रोहतक। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से स्थानीय जिला जेल में इस माह की दूसरी जेल लोक अदालत लगाई गई।
विज्ञापन

इसमें चार मुकदमों की सुनवाई करने के साथ तीन बंदियों को रिहा किया गया। सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि अगस्त की पहली जेल लोक अदालत में तीन मुकदमों की सुनवाई की गई थी। इनमें दो बंदियों को रिहा किया गया था। इस तरह इस महीने में कुल सात मुकदमों की सुनवाई की गई। इनमें पांच बंदियों को रिहा किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में 13 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से 13 सितंबर को स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिक अपने लंबित मुकदमों को रखकर सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, चालान, बिजली, पानी व अन्य मुकदमे रखकर आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामलों को रखकर उनका स्थायी समाधान करवाएं। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों की किसी भी ऊपरी अदालत में अपील नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed