{"_id":"d394202681835853b33b5d8c00305a86","slug":"rape-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत भी लूटी, एमएमएस बनाकर ढाई लाख भी हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत भी लूटी, एमएमएस बनाकर ढाई लाख भी हड़पे
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।
मेडिकल जांच में उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, परंतु उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि युवक और युवती के बीच पहले से ही जान-पहचान थी और इसी का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ दुराचार किया।
वीडियो सार्वजनिक करने के नाम पर आरोपी ने युवती से करीब ढाई लाख रुपये भी हड़प लिए। युवती ने गांव फरमाना खास निवासी मनजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया।