फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape attampt by youth in rohtak

10वीं की छात्रा से गैंगरेप का प्रयास, बचाने आई दादी पर भी हमला

Mon, 18 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 18 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
rape attampt by youth in rohtak
समरगोपालपुर कलां में शनिवार रात एक दलित नाबालिग लड़की से गांव के ही तीन
विज्ञापन
युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं शोर मचाने पर बचाव में आई दादी से भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों के साथ एक महिला भी मौजूद थी।

 पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित अमित, दीपक और विक्की के खिलाफ गैंगरेप प्रयास, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी पुष्पा खत्री को सौंप दी गई है।
 
डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि रात करीब आठ बजे पशु को खोजने घर से निकली थी। थोड़ी दूर पहुंचने पर आरोपियों का प्लॉट था। वहां पर पहले से मौजूद तीनों आरोपी उसे पकड़कर प्लॉट में ले गए और उसका मुंह दबाकर उससे मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

विरोध के दौरान मुंह से हाथ हटने पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दादी वहां पहुंची और आरोपियों का विरोध किया। तभी एक आरोपी की मां भी वहां पहुंच गई। महिला सहित तीनों आरोपियों ने मिलकर दादी और छात्रा से मारपीट कर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अभी पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए है। मामले में पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
- पुष्पा खत्री, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed