फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ramnagar bus closed, Haridwar bus service also in trouble

रामनगर की बस हुई बंद, हरिद्वार की बस सेवा पर भी संकट

Mon, 19 Jul 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar bus closed, Haridwar bus service also in trouble
कोरोना गाइड लाइन की सख्ती से हरिद्वार की बस सेवा कभी भी बंद हो सकती है। रामनगर की बस अब सिर्फ मुरादाबाद जा रही है। वहीं, हरियाणा रोडवेज अब 24 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही उत्तराखंड की टिकट दे रहा है।
विज्ञापन

पर्यटकों की भीड़ उमड़ने और सावन मास के चलते उत्तराखंड सरकार ने कोरोना गाइड लाइन को लेकर सख्ती कर दी है। बॉर्डर पर ही पड़ोसी राज्यों से आने वाले वाहनों की सवारियों की जांच की जा रही है। बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस सख्ती की वजह से रोडवेज में उत्तराखंड की सवारियों की संख्या कम हो गई है। इस वजह से रोहतक डिपो ने रामनगर की बस सेवा बंद कर दी है। अब यह बस मुरादाबाद से आवागमन कर रही है। वहीं, हरिद्वार जाने वाली बस सेवा कभी भी बंद की जा सकती है। इसकी वजह कोरोना की जांच रिपोर्ट की वजह से समुचित संख्या में सवारियां नहीं मिलना है। रोहतक डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि रामनगर की बस अब मुरादाबाद जा रही है। बिना कोरोना की जांच रिपोर्ट के उत्तराखंड जाने वाले किसी यात्री को टिकट नहीं दी जा रही है। यदि सवारी नहीं मिलेंगी अथवा आदेश आएगा तो वहां की बस सेवा बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed