फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajiv Gandhi Stadium built in Sheria will be repaired for 23 lakhs

Rohtak News: 23 लाख से होगी शेरिया में बने राजीव गांधी स्टेडियम की मरम्मत

Sun, 08 Dec 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Stadium built in Sheria will be repaired for 23 lakhs
झज्जर। शेरिया गांव में खेल विभाग की तरफ से गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चाहरदिवारी, खिड़की, दरवाजों की और हॉल की मरम्मत करवाने के लिए लगभग 23 लाख रुपये पास किए गए हैं। खेल स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के लगभग 120 बच्चे तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की तरफ से शेरिया में बने राजीव गांधी खेल की मरम्मत करवाने के लिए विभाग के पास मार्च महीने में मांग भेजी गई थी। इस पर अमल करते हुए अगस्त में विभाग की तरफ से खेल स्टेडियम की चाहरदिवारी, हॉल की मरम्मत, स्टेडियम में बने शौचालयों, खिड़कियों में शीशे लगवाने, स्टेडियम के मुख्य गेट को ठीक करने के लिए विभाग की तरफ से लगभग 23 लाख रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की तरफ से स्टेडियम में होने वाले मरम्मत के कार्याें की डीएनआईटी तैयार कर विभाग के पास भेजी गई है। इसे खेल विभाग की तरफ पास कर दिया गया। अब मरम्मत के लिए खेल विभाग की तरफ से जल्द टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में लगभग 120 खिलाड़ी तैयारी कर रहे
शेरिया में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कबड्डी के लगभग 30 खिलाड़ी, वाॅलीवाल के लगभग 35 खिलाड़ी और बास्केटबाल के लगभग 20 खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते हैं। साथ ही गांव के लोग भी सुबह शाम स्टेडियम में व्यायाम करने के लिए आते हैं।




वर्जन
खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग लगातार कार्य कर रहा है। खेल विभाग की तरफ से शेरिया में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए खेल विभाग की तरफ से बजट पास करने की मांग भेजी गई थी। इसके बाद विभाग की तरफ से लगभग 23 लाख रुपये पास किए गए हैं। अब जिला खेल विभाग की तरफ से डीएनआईटी बनाकर विभाग के पास भेजी गई है। जल्द ही विभाग की तरफ से मरम्मत के लिए टेंडर लगाए जाएंगे।
-ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed