{"_id":"68ab53b25ed9701a0607f5d1","slug":"raise-the-issue-of-ayushman-yojana-in-the-assembly-ima-rohtak-news-c-17-roh1020-714413-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठाएं आयुष्मान योजना का मुद्दा : आईएमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठाएं आयुष्मान योजना का मुद्दा : आईएमए
विज्ञापन
विधायक भारत भूषण बतरा को ज्ञापन सौंपते आईएमए अध्यक्ष डाॅ. आरती साहू व अन्य चिकित्सक। स्रोत : एस
रोहतक। भारतीय चिकित्सा संघ (रोहतक शाखा) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक भारत भूषण बतरा से मुलाकात की। उन्होेंने विधानसभा सत्र में आयुष्मान योजना के निलंबन व डॉक्टरों पर हो रहे अनुचित उत्पीड़न के मुद्दे को उठाने की मांग की। विधायक ने उन्हें मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरती साहू ने विधायक से कहा कि आयुष्मान भारत योजना के उल्लंघन पर तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। निजी चिकित्सक योजना के तहत इलाज की राशि के लिए कई दिन से विरोध कर रहे हैं मगर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
एसोसिएशन व जिले में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध लगभग 35 निजी अस्पतालों की ओर से आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहते हैं। चिकित्सकों के बार-बार अनुरोध के बावजूद अस्पतालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन समस्याओं में भुगतान में देरी, पूर्व अनुमति के बाद भी 90 प्रतिशत तक मनमानी कटौती, एकतरफा बजट प्रतिबंध, वैध दावों को नकारना, वादों के बावजूद अधूरे आश्वासन, वास्तविक समाधान के बजाय नोटिस और जुर्माने के माध्यम से उत्पीड़न शामिल हैं।
साहू ने कहा कि इसकी वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ये स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष्मान भारत योजना पर निर्भर हैं। इस मौके पर डॉ. अर्जुन, डॉ. अरुण कुमार नरूला, डॉ. आरके चौधरी, डॉ. एसएल वर्मा मौजूद रहे।