{"_id":"63276527ce9a5004ed15045c","slug":"rahul-gandhi-should-handle-congress-first-vijay-vargiya-rohtakcity-news-rtk658412398","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पहले कांग्रेस को संभालें : विजय वर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पहले कांग्रेस को संभालें : विजय वर्गीय
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल कैलाश विजयवर्गीय व अन्य। विज्ञप्ति
रोहतक। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले कांग्रेस को संभाल लें, उसके बाद भारत जोड़ो आंदोलन शुरू करें। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने रविवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। वह जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविवार को शहीद भगत सिंह अखाड़ा सुनारिया चौक के पास कोच अशोक ढाका के अखाड़े पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर डीएसओ राजबाला, योगेश, तीर्थ राणा, जसवीर, राजकुमार, पदम, रणबीर कोच मौजूद रहे। बाबा कालीदास आश्रम में उन्होंने हवन में भाग लिया। यहां महंत बाबा कालीदास व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत कैलाश विजय वर्गीय मॉडल टाउन स्थित भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता गौतम मल्होत्रा के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित कथा कार्यक्रम में भी शिरकत की।
वहीं बाबा बालकपुरी डेरा पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में भी वह पहुंचे। यहां कथावाचक प्रेम भूषण महाराज से मिले। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण के भजन में अपनी हाजिरी देते हुए सभी को आनंदित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, श्याम जाजू, मंडल अध्यक्ष अभिनंदन व संदीप बुधवार, देवराज, वजीर खोखर, रेनू डाबला, व रणबीर ढाका आदि मौजूद रहे।