{"_id":"68a37dd38f79a6aebf0a2336","slug":"ragging-affects-mental-health-and-self-esteem-of-students-prof-meenakshi-rohtak-news-c-17-roh1020-710854-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मसम्मान को प्रभावित करती है रैगिंग : प्रो. मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मसम्मान को प्रभावित करती है रैगिंग : प्रो. मीनाक्षी
Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम के
रोहतक। रैगिंग न केवल एक आपराधिक कृत्य है बल्कि यह विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मसम्मान पर भी गंभीर असर डालती है। यह कहना है पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी नांदल का। उन्होंने रैगिंग के खिलाफ विश्वविद्यालय की जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट रूप से दोहराया।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया गया। इसका समापन सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराना व परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी नांदल ने की।
छात्रों के लिए जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से उन्हें रैगिंग के खिलाफ कानूनी अधिकारों व रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों ने एंटी-रैगिंग की शपथ ली।
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए रैगिंग उन्मूलन पर विचार साझा किए। इस मौके पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. रचना भटेरिया, डॉ. बबीता खोसला, डॉ. गीता व गैर शिक्षण कर्मी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोक प्रशासन विभाग में एंटी रैगिंग पर संवादात्मक सत्र आयोजित
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 12 से 18 अगस्त तक मनाए जा रहे एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत साेमवार को लोक प्रशासन विभाग की ओर से विद्यार्थियों के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने विद्यार्थियों के स्वागत भाषण से की। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के मध्य आपसी संवाद की पहल की गई। इससे समरसता व सौहार्द को प्रोत्साहन मिला। प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर रैगिंग के विभिन्न पहलुओं को समझने व उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ. समुद्र सिंह, डॉ. सुमन लता, विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। ब्यूरो