फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Purse-chain snatched from female constable

महिला हवलदार से पर्स-चेन झपटी, बार के पूर्व प्रधान के भतीजे का मोबाइल छीना

Sun, 13 Jun 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Purse-chain snatched from female constable
स्नैचिंग की वारदात नहीं रुक पा रही हैं। पिछले पांच दिन में बदमाश चार वारदात को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। एक महिला हवलदार से जींद रोड पर समरगोपालपुर बाईपास के नजदीक एक युवक ने पर्स व सोने की चेन छीन ली, जबकि बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज के भतीजे यश भारद्वाज का शनिवार सुबह छह बजे लिबर्टी सिनेमा के पास से दो बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर ले गए।
विज्ञापन

पांच दिन पहले सनसिटी व पीजीआई के 14 जे रोड पर भी चेन स्नैचिंग की वारदात हो चुकी है। एक महिला की तो झपटमार स्कूटी भी ले गया था। पुलिस अभी तक चारों में से एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

केस नंबर 1
स्कूटी नहीं रोकी तो महिला हवलदार को धक्का देकर गिराया
एक महिला हवलदार जिले के ही एक गांव की रहने वाली हैं। वह ड्यूटी के बाद शुक्रवार शाम करीब सवा 4 बजे स्कूटी पर घर जा रही थी। जब वह जींद रोड पर समरगोपालपुर बाईपास के नजदीक पहुंचीं तो एक स्कूटी सवार ने रोकने का प्रयास किया। जब स्कूटी नहीं रोकी तो उसने धक्का देकर उसे गिरा दिया। उसे चोट भी आई। महिला आरोपी ने पर्स व सोने की चेन छीन ली। पर्स में 15 हजार की नकदी थी। महिला हवलदार ने उसका मुकाबला भी किया, लेकिन स्कूटी सवार वारदात अंजाम देकर फरार हो गया। महिला पुलिसकर्मी से लूटपाट की वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। टिटौली चौकी प्रभारी एएसआई सोमबीर मौके पर पहुंचे और महिला पुलिसकर्मी के बयान पर स्कूटी सवार के खिलाफ चोट पहुंचाकर झपटमारी की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद चौक तक खंगाले सीसीटीवी, नहीं लगा सुराग
समरगोपालपुर बाईपास के पास खेत हैं, जहां सीसीटीवी कैमरा होने की आशंका नहीं है, लेकिन पुलिस ने जींद बाईपास चौक तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन काले रंग की स्कूटी पर सवार युवक का सुराग नहीं लग पा रहा है।
केस नंब 2
12वीं के छात्र को धक्का देकर मोबाइल छीना
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय यश भारद्वाज ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है। हर रोज की तरह सुबह करीब छह बजे साइक्लिंग करने के लिए घर से निकला था। जब लिबर्टी सिनेमा के पास पहुंचा तो हाथ में मोबाइल फोन लेकर गाने सुन रहा था। तभी बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर फोन छीन लिया। उसने विरोध किया तो धक्का देकर गिरा दिया। उसके पेट के पास चोट भी आई। इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। उसने अपने ताऊ एवं बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आसपास के एरिया में जांच की, लेकिन बाइक सवार झपटमारों का सुराग नहीं लग सका।
शोरूम मिला बंद, नहीं मिली फुटेज
बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने बताया कि पीजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक बाइक सवार पकड़े नहीं गए हैं। उसने खुद मौके पर जाकर आसपास के शोरूम व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक शोरूम के सीसीटीवी में फुटेज हो सकती है, लेकिन शोरूम बंद था। शोरूम खुलने पर फुटेज मिलती है तो पुलिस को सौंप देंगे।
इन महिलाओं की हो चुकीं चेन स्नैचिंग
मंगलवार को श्रीनगर कॉलोनी की एक महिला पीजीआई के 14 जे रोड से गुजर रही थी। बाइक सवार उसकी चेन तोड़कर ले गए, जबकि अगले दिन राजीव गांधी स्टेडियम के नजदीक सनसिटी रोड पर रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी ज्योति को एक युवक ने पहले तो धक्का दिया। इसके बाद सोने की चेन तोड़ ली थी। साथ ही स्कूटी भी लेकर फरार हो गया था।

सीआईए पुलिस भी करें फोकस, स्कूटी सवार पर 20 हजार का इनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने झपटमारी की वारदात को गंभीरता से लिया है। संबंधित थाना पुलिस के हवाले सीआईए वन व टू को भी सख्त हिदायत दी है कि झपटमारी की वारदात को गंभीरता से लें और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सनसिटी के पास चेन व स्कूटी छीनने वाले युवक की पुलिस को एक फुटेज मिली है। शक है कि उसी युवक ने अक्तूबर 2020 में भी वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने युवक पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed