फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Purchase of Rs 43 crore, payment of only Rs 7.97 crore

Rohtak News: 43 करोड़ की खरीद, भुगतान सिर्फ 7.97 करोड़

Tue, 09 Apr 2024 03:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Purchase of Rs 43 crore, payment of only Rs 7.97 crore
झज्जर। जिले की मंडियों में सरसों की आवक तेजी से हो रही है, लेकिन खरीद और भुगतान बेहद सुस्त है। जिले में अब तक करीब 43 करोड़ रुपये की सरसो खरीद हो चुकी है लेकिन भुगतान सिर्फ 7.97 करोड़ का हुआ है। 72 घंटे में भुगतान के दावा गलत साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 247970 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 124370 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। रविवार शाम तक 22730 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है जबकि 70 हजार क्विंटल से ज्यादा का उठान अभी बाकी है। सोमवार को भी मंडियों से उठान हुआ लेकिन काफी सुस्त रहा।झज्जर जिले में अब 3678 किसानों को आई फार्म जारी किए गए हैं। इसमें 74730 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसकी कुल राशि 42.89 करोड़ रुपये बनती है। इसमें से अब तक 656 किसानों के फार्म सत्यापित हुए हैं और 13880 क्विंटल की 7.97 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


3679 किसानों को जे फार्म जारी किए गए
जिले में अब तक 3679 किसानों को जे फार्म भी जारी किए जा चुके हैं। जे फार्म इंकम टैक्स में काम आता है। बहादुरगढ़ मेंं 300, बेरी में 421, ढाकला में 251, झज्जर में 1557, मातनहेल में 1150 किसानों को जे फार्म जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की मंडियों में 75660 क्विंटल गेहूं की आवक
जिले की मंडियों में सोमवार शाम तक 75660 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन अब तक मंडियों में गेहूं की खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। मंडियों में सरसों होने के कारण गेहूं की खरीद आगामी एक-दो दिन में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed