{"_id":"5f4e9ba18ebc3e537524734d","slug":"public-health-department-increase-water-bill-date-rohtakcity-news-rtk5715604183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के बिल पर छूट और मुफ्त कनेक्शन देने की तिथि दो महीने और बढ़ा 31 अक्तूबर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के बिल पर छूट और मुफ्त कनेक्शन देने की तिथि दो महीने और बढ़ा 31 अक्तूबर की
विज्ञापन
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के बिलों पर छूट और मुफ्त कनेक्शन देने की तिथि दो महीने और बढ़ा दी है। अब इस छूट का लाभ 31 अक्तूबर तक मिल सकेगा। बता दें कि पानी के बकाया बिलों के लिए 31 अगस्त तक एकमुश्त भुगतान करने पर 25 फीसदी की छूट दी गई थी, जो अभी जारी रहेगी। इसी तरह पानी और सीवरेज कनेक्शन भी मुफ्त मिलते रहेंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता भानु शर्मा ने बताया कि शहर में पेयजल और सीवरेज के 73 हजार कनेक्शन हैं। पानी के बकाया बिलों पर अब 31 अक्तूबर तक एकमुश्त भुगतान करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना के बाद भी बकाया बिल का भुगतान न करने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं कनेक्शन बढ़ाने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा सरकार ने उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए पेयजल और सीवरेज कनेक्शन फ्री कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें उपभोक्ता को किसी तरह का भी सरचार्ज नहीं देना है। वहीं नवंबर से पानी और सीवरेज कनेक्शन के शुल्क दोगुने हो जाएंगे।
अब भी 40 फीसदी से अधिक हैं बकायेदार
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शहर में 60 फीसदी से अधिक बकायेदार थे। 20 फीसदी पुराने बकायेदारों ने छूट का लाभ लिया है। छूट की स्कीम के बाद भी अभी 40 फीसदी बकायेदार हैं।
विज्ञापन
अब भी 40 फीसदी से अधिक हैं बकायेदार
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शहर में 60 फीसदी से अधिक बकायेदार थे। 20 फीसदी पुराने बकायेदारों ने छूट का लाभ लिया है। छूट की स्कीम के बाद भी अभी 40 फीसदी बकायेदार हैं।
विज्ञापन