फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Provide benefits of government schemes to the common people: Laxman Yadav

आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं : लक्ष्मण यादव

Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits of government schemes to the common people: Laxman Yadav
फोटो: 26रेवाड़ी। समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत: प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा के साथ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंंने अधिकारियों को आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने हंसराज, ओमप्रकाश सहित अन्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया।

शिविर में कई लोगों की पेंशन बनाने की प्रक्रिया की गई। हर चंद्रपुर के साथ लोगों का ग्रामीण आवास योजना के तहत पंजीकरण करने के निर्देश भी दिए गए। मनेठी तहसील के अंतर्गत बासदूदा गांव के बड़ी संख्या में इंतकाल लंबित होने की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार को तुरंत प्रभाव से सभी इंतकाल पूर्ण करने की हिदायत थी। साथ ही बस अड्डे के सामने जल भराव की समस्या का स्थाई रूप से समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि अभी तक समाधान शिविर में 1000 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी है और यह शिविर निरंतर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया जाता है। कुछ शिकायत ऐसी होती है, जिनमें तय प्रक्रियाओं के चलते थोड़ा विलंब होता है, लेकिन उनकी भी निरंतर रूप से निगरानी की जाती है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य विभागों से अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed