{"_id":"58584d294f1c1b774fe39a21","slug":"protest-asha-worker-haryana-rohtak-deependra-hudda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार वेतन दिलाए, नहीं तो मोदी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार वेतन दिलाए, नहीं तो मोदी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
समान काम-समान वेतन और पर्याप्त बजट के लिए आशा वर्करों ने आवाज की बुलंद
- फोटो : amar ujala
समान काम-समान वेतन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए पर्याप्त बजट देने की मांग को लेकर आशा वर्करों ने सोमवार को आवाज बुलंद की। वर्करों ने मानसरोवर पार्क से लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के घर तक रोष जुलूस निकाला। इसके साथ ही, चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने उन्हें 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन नहीं दिलाया तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 20 जनवरी को प्रदर्शन करेंगी।
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के नेेतृत्व में सोमवार को मानसरोवर पार्क में सभा हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान अनीता भाली और संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली ने की। यूनियन की राज्य महासचिव सुरेखा ने कहा कि यदि सरकार आम बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए पर्याप्त बजट मुहैया नहीं करवाती है तो वर्कर्स 20 जनवरी को हड़ताल करेंगे। सीटू के राज्य उपप्रधान रामचंद्र सिवाच ने कहा कि सरकार आम जन विरोधी नीतियां लागू कर रही है। इस अवसर पर विनोद कुमार, पुष्पा, रेमन, गीता, रेखा, राजबाला, आशा, सोनिया, मानसिंह बल्हारा, एसएफआई के प्रशांत, डीवाईएफआई के संदीप सिंह और किसान सभा के प्रीत सिंह मौजूद रहे।