फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Procession taken out to get justice for wrestlers

Rohtak News: पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए निकाला जुलूस

Fri, 02 Jun 2023 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out to get justice for wrestlers
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने वीरवार को पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए हुंकार भरी। संगठनों की ओर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला गया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसानों को लघु सचिवालय के अंदर तक नहीं जाने दिया। पुलिस की ओर से गेट को पहले ही बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर में यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने के लिए प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों को न्याय देने, क्रूरतापूर्वक उनका दमन करने व उन पर मनमाने केस बनाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति की मांग को लेकर देश भर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए गए हैं। कई जगह बृजभूषण के पुतले भी फूंके गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह और महिला कोच से छेड़छाड़ प्रकरण में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह का बचाव का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने खिलाड़ियों से प्रार्थना की है कि वे आमरण अनशन पर शुरू न करें। बल्कि पूर्ववत दिल्ली में अपना धरना चालू करें। सरकार को हर हालत में उन्हें जंतर मंतर पर धरने की अनुमति देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed