फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prime Minister and Chief Minister understood the pain of the poor: Grover

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने समझा गरीबों का दर्द : ग्रोवर

Sun, 11 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister and Chief Minister understood the pain of the poor: Grover
सामान्य अस्पताल में लाभार्थीयों को आयुष्यान कार्ड देते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर साथ में मेयर मन
रोहतक। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीब लोगों का दर्द समझते हुए पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा देकर अच्छी पहल की है। जिलेभर में 10 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए हैं। सामान्य अस्पताल में आयोजित आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार की इस योजना में 700 से अधिक सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करने से मना करे तो उसकी शिकायत संबंधित जिले के सिविल सर्जन अधिकारी को करें या फिर संबंधित भाजपा जिलाध्यक्ष को इसकी शिकायत करें। प्रधानमंत्री ने इस योजना को शुरू किया था। हरियाणा में मुख्यमंत्री ने योजना का विस्तार करते हुए करीब 29 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड देने का बड़ा फैसला लिया है। पहले एक लाख 20 हजार सालाना आय वाले परिवारों को इसमें शामिल किया गया था, लेकिन अब सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। सिविल सर्जन अधिकारी डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। जिन लोगों ने कार्ड नहीं बनवाए हैं, वह अपना कार्ड बनवा लें।
विज्ञापन

पात्र परिवार जल्द अपने कार्ड बनवाएं : मनमोहन गोयल
मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष्मान योजना का विस्तार किया है। चंडीगढ़ से प्रदेश भर के लोगों को संदेश दिया और साफ तौर पर कहा कि हरियाणा सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है। आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव में अटल सेवा केंद्र व शहरों में विभिन्न शिविरों में बनाए जा रहे हैं। जिन परिवारों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं, वह सभी अपने अपने कार्ड बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed