फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pressure put on devrani to give son to Jathani, Woman committed suicide after getting upset in Rohtak

Rohtak: देवरानी पर डाला इकलौते बेटे को जेठानी को देने का दबाव, महिला ने परेशान होकर की आत्महत्या

Sun, 24 Mar 2024 09:40 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 09:40 AM IST
सार

रोहतक में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसके ऊपर बेटे को जेठानी को देने का दबाव था। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
pressure put on devrani to give son to Jathani, Woman committed suicide after getting upset in Rohtak
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सैनीपुरा में 33 वर्षीय महिला ज्योति सैनी ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल वाले सवा साल के बेटे को जेठानी को देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिरसा जिले के डबवाली कस्बा की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसकी एक बेटी ज्योति व बेटा रोहित है, जिनकी शादी हो चुकी है। 2022 में उसने बेटी रेखा का विवाह रोहतक के सैनीपुरा निवासी आकाश के साथ किया था। ज्योति के साथ सास, जेठ, जेठानी, पति व ससुर अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। इस कारण उसकी बेटी परेशान रहती थी।
विज्ञापन


ज्योति ने 15 दिसंबर 2022 को बेटे को जन्म दिया था। बच्चा होने के बाद से ही ज्योति की सास उसके बच्चे को जबरदस्ती अपनी बड़ी पुत्रवधु  को देने का दवाब बनाती रहती थी, क्योकि जेठानी के पास कोई बच्चा नहीं है। ज्योति इससे काफी परेशान रहती थी । शनिवार दोपहर ज्योति की सास का करीब दोपहर करीब एक बजे फोन आया। कहा, ज्योति मर गई है। ज्योति की मां ने कहा कि होली के दिन त्यौहार पर ऐसा मजाक मत करो। उसने ज्योति के ससुर से बात की। उन्हाेंने भी कहा कि ज्योति मर गई है। वे रोहतक पहुंचे और पूरी तशल्ली की। ज्योति को ससुराल वालों ने मार दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 304बी के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed