फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparing to handle raindrops before monsoon

मानसून से पहले बारिश की बूंदों को संभालने की तैयारी

Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparing to handle raindrops before monsoon
जिले के तमाम विभागों ने मानसून की आमद से पहले बारिश की बूंदों को संभालने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इनमें सबसे अहम भूमिका निभाने वाले सिंचाई विभाग ने मानसून से पहले 97 नहरों और 90 चैनलों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी देश भर में जल शक्ति अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसका मुख्य फोकस रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर है। पीएम ने कैच द रेन का स्लोगन भी दिया था। उन्होंने हिदायत दी थी कि सभी अपने स्तर पर बारिश का पानी बेकार न जाने दें, उसका संरक्षण कर भूजल के स्तर में सुधार करें।
विज्ञापन

जिले में इसके लिए एडीसी महेंद्र पाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई विभाग के मुख्यालय में जल शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। जहां लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं, रेनवाटर हार्वेस्टिंग के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। विभाग ने भूजल स्तर में सुधार के लिए तीन प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। पहले प्रोजेक्ट के तहत जिले की 97 नहरों और 90 चैनल की सफाई की जानी है। चैनल की डी-सिल्टिंग की जाएगी और पानी के बहाव में जो भी बाधाएं हैं, वे दूर की जाएंगी। नहरों में ट्रेंच की खुदाई होगी, ताकि पानी का संरक्षण हो सके। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 34 नहरों और 44 चैनलों का काम पूरा हो चुका है। बाकी का काम तीस जून 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि वे निर्धारित समय सीमा में काम पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

पांच रेनहार्वेस्टिंग प्लांट लगेंगे
सिंचाई विभाग ने दूसरे प्रोजेक्ट के तहत जिले में सरकारी इमारतों पर पांच रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इनमें से एक प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। बाकी चार प्रोजेक्ट का एस्टीमेट मुख्यालय से स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इन पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा, इन्हें भी 30 जून 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई चैनल से जुड़ेंगे पांच तालाब
विभाग ने तीसरी योजना के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित पांच तालाबों को अपने सिंचाई चैनल से जोड़ने का फैसला किया है। इसका मकसद यह है कि अगर जरूरत पड़ती है तो इन तालाबों को सिंचाई चैनल से पानी की सप्लाई दी जा सकती है।

जल शक्ति अभियान के तहत 97 नहरों और 90 चैनल की सफाई की जा रही है। काफी काम पूरा हो चुका है, बाकी भी 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। पांच रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं और पांच तालाबों को सिंचाई चैनल से जोड़ा जाएगा।
- सुनील हुड्डा, एसई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed