फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pregnant girlfriend killed girl s brother said he had explained to sister many times

गर्भवती प्रेमिका को मार डाला: रोते हुए भाई बोला- कई बार बहन को समझाया था कि वह लड़का... लेकिन वह नहीं मानी

Fri, 25 Oct 2024 11:21 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Oct 2024 11:21 AM IST
सार

Crime News Today: दिल्ली के नांगलोई थानाक्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती की उसी के प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 50 किमी दूर रोहतक के मदीना क्षेत्र स्थित जंगल में आकर शव दफना दिया।

विज्ञापन
Pregnant girlfriend killed girl s brother said he had explained to sister many times
गर्भवती प्रेमिका का किया कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मदीना क्षेत्र स्थित जंगल में एक युवती का शव मिला है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के प्रेमी ने की है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

हत्या के बाद शव 50 किमी दूर दफनाया
दिल्ली के नांगलोई थानाक्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती की उसी के प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 50 किमी दूर रोहतक के मदीना क्षेत्र स्थित जंगल में आकर शव दफना दिया। बाहरी दिल्ली जिला डीसीपी सचिन कुमार ने बताया कि नांगलोई क्षेत्र की रहने वाली युवती का पास के ही युवक संजू से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने युवती को करवाचौथ व्रत के लिए तैयार
युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकरने लगा। 20 अक्तूबर को आरोपी ने युवती को करवाचौथ व्रत रखने के लिए तैयार किया। व्रत खुलवाने के नाम पर वह युवती को अपने दो दोस्त पंकज और ऋतिक के साथ किराए की एक कार में घुमाने ले गया। आरोपी ने रास्ते में गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी रोहतक पहुंचे। आरोपियों ने थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र स्थित मदीना गांव के जंगल में करीब 3 फुट गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।

विज्ञापन

21 अक्तूबर को युवती की गुमशुदगी हुई थी दर्ज
20 अक्तूबर को लापता होने के बाद युवती के भाई ने 21 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी नांगलोई थाने में दर्ज कराई थी। भाई ने आरोपी संजू पर भी संदेह जताया था। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की तो संजू के युवती से सबसे अधिक मोबाइल पर बात करने के साक्ष्य मिले। युवती के मोबाइल पर अंतिम कॉल भी संजू ने ही की थी। संदेह पर पुलिस ने संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। दिल्ली पुलिस ने बहु अकबरपुर थाना पुलिस से वार्ता कर शव को खेत से बरामद कर पीजीआईएमएस रोहतक भिजवा दिया है।

युवती को हुआ शक तो प्रेमी ने दबा दिया गला
पुलिस ने बताया कि रोहतक और बहादुरगढ़ के बीच हाईवे में ही युवती को अंदेशा हो गया था कि आज कुछ अनहोनी होगी। युवती ने विरोध शुरू किया तो आरोपी संजू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

बहन के शव को देख आंसू नहीं रोक पाया भाई
रोहतक में बहन के शव को खेत में दफनाया देखकर भाई अपने आंसू नहीं रोक पाया। उसने रोते हुए कहा कि कई बार बहन को समझाया था कि वह लड़का गलत है, उससे दूर रहे, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

दोस्ती में हुआ जीवन और परिवार बर्बाद
पंकज और ऋतिक ने दोस्ती में आकर आरोपी संजू की मदद की और अपना और परिवार का जीवन भी बर्बाद कर लिया। परिवारवालों को जब इस वारदात का पता चला तो वह सिर पकड़कर बैठ गए कि आखिर इस काम में साथ देने की क्या जरूरत थी।

मौके से साक्ष्य और नमूने जुटाए
बहु अकबरपुर के थाना प्रभारी, प्रकाश चंद ने बताया कि मदीना गांव के पास 20 अक्तूबर को युवती को उसी के प्रेमी ने हत्याकर दफना दिया था। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस कर रही है। रोहतक पुलिस और एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed