{"_id":"628bd63b5f4bd43ba5221aeb","slug":"pre-monsoon-rain-exposed-the-sewer-cleaning-system-rohtakcity-news-rtk647525745","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले हुई बारिश ने सीवर सफाई व्यवस्था की खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले हुई बारिश ने सीवर सफाई व्यवस्था की खोली पोल
विज्ञापन
सोमवार की अलसुबह हुई बारिश का पानी आकाशवाणी के पास सड़क पर भरा और उसमें से गुजरते वाहन। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आने से पहले हुई बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग की लाखों रुपये खर्च करके सीवर लाइन की कराई गई सफाई की हकीकत खोल दी है। सोमवार तड़के हुई बारिश का पानी शहर के कई इलाकों में भर गया। कुछ इलाकों से दस बजे तक पानी की निकासी नहीं हो सकी और कई जगह शाम तक भरा रहा।
सोमवार तड़के तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया। चूंकि लोग घरों में सो रहे थे, इसलिए जलभराव की समस्या से ज्यादा नहीं जूझना पड़ा। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो कई इलाकों में जलभराव मिला। दिल्ली बाईपास पर सर्वाधिक जलभराव हुआ, जो दोपहर तक देखने के लिए मिला। सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर एक-दो का पार्ट एरिया, सेक्टर दो-तीन का पार्ट एरिया, सेक्टर-चार, छोटूराम चौक, सुनारिया, आकाशवाणी के नजदीक सैनीपुरा रोड, झज्जर रोड पर जलभराव हुआ, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, मानसून पूर्व की बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से लाखों रुपये खर्च करके सीवर लाइन की कराई गई सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
वहीं, मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि अधिकारियों से जल्द से जल्द सीवर लाइन की समुचित सफाई कराने के लिए कहा जाएगा ताकि मानसून के समय लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। जल्द ही अधिकारियों से सीवरलाइन की सफाई के बारे में जानकारी की जाएगी।