फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Praise the government, curse the opposition

Rohtak News: सरकार का गुणगान, विपक्ष को कोसा

Mon, 14 Aug 2023 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Praise the government, curse the opposition
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लोगों का अ​भिवादन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,सांसद अरवि
रोहतक। कलानौर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में रविवार भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और आप के नेताओं पर सवाल उठाते हुए मंच से भ्रष्टाचार, वंशवाद व तुष्टिकरण देश छोड़ों के नारे लगाए। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने आजादी के लिए दिए गए बलिदानों पर कहा कि जनता भूली नहीं है, किसने क्या किया था। भाजपा ने देश को लोटा, बोतल से मुक्ति दिलाई है और हर घर गैस, नल जैसी चीजें पहुंचाईं। अब पन्ना प्रमुख घर-घर जा कर भाजपा के कार्यों को बताएंगे और फिर से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार लाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पन्ना प्रमुखों की संगठित टीम तैयार है। पन्ना प्रमुख देश में पीएम, सीएम और राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। यही संगठन की ताकत है। हरियाणा में 55 विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं। दो लाख 20 हजार पन्ना प्रमुख पोर्टल पर दर्ज हैं। सितंबर तक तीन लाख 46 हजार पन्ना प्रमुख लक्ष्य पूरा करेंगे। 1947 में विभाजन के शहीदों को नमन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इसे भारतीय इतिहास का अमानवीय अध्याय बताया। सवाल उठाया कि देश का बंटवारा किस पार्टी ने स्वीकार किया, भूलें नहीं हैं। कांग्रेस ने तीन लाख 27 हजार बलिदानियों की शौर्यगाथा को छिपाने का पाप किया। शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी के गांव को पाकिस्तान को देने का पाप कांग्रेस ने किया। विभाजन के समय लगभग 10 लाख लोगों को अपनी जान देनी पड़ी और डेढ़ करोड़ लोग विस्थापित हुए तथा लगभग 10 हजार बहन-बेटियों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी। अब मोदी के बदले भारत में कांग्रेसी भी रामलला के दर्शन कर रहे हैं। धारा-370 को लगाने वालों को भूलना नहीं है। राम मंदिर निर्माण के खिलाफ 21-21 वकीलों को किसने खड़ा किया, याद रखना है। रामलला को किसने टेंट में बैठाया, याद रखना है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मंच पर अब तुम्हारे हवाले इलेक्शन साथियों पंक्ति गा कर पन्ना प्रमुखों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष जिस तरह अविश्वास का प्रस्ताव लाया और उसका जवाब हमारे पीएम व गृह मंत्री ने अच्छे ढंग से दिया। इसे सभी देखें और सुनें। अब अमृतकाल शुरू होने जा रहा है, इसमें हम सब को अधिक काम करने की जरूरत है, ताकि देश आगे बढ़े नौ अगस्त से नारा होगा भ्रष्टाचार, परिवारवाद देश छोड़ो। वहीं पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि कलानौर हलका मूलभति सुविधाओं से महरूम था, भाजपा ने यहां गलियां बनवाई, बिजली-पानी दिया। डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। मंच से पूर्व सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बताए नौकरी आवंटन में किसने गड़बड़ी की। किसकी सरकार ने अधिक नौकरी दी। भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाने वाले बताए कि उन्होंने कितना लूटा है। वह पहले और वर्तमान में अपनी संपत्ति के अंतर का ही ब्योरा दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा प्रदेश सचिव रेणु डाबला, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार शर्मा, जिला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख शमशेर खरक, महामंत्री सुरेश किराड, आशा शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed