फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power cuts in the scorching heat have made life difficult for people

Rohtak News: झुलसाती गर्मी में लग रहे बिजली कट ने लोगों का जीना किया दुश्वार

Thu, 20 Jun 2024 06:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Power cuts in the scorching heat have made life difficult for people
19सीटीके11... 33 केवी लाइन पर खराब हुई केबल। संवाद
रोहतक। झुलसाती गर्मी और लू के थपेडों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली कटौती से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। बुधवार को पारा 44.9 डिग्री रहा। 33 केवी लाइन पर केबल खराब हो गई थी। इस वजह से शहर की दर्जन भर कॉलोनियों में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इसे ठीक करने में पांच घंटे का समय लगा। मंगलवार को बिजली निगम के पास 1891 शिकायतें तो बुधवार को 15 घंटे में 1440 शिकायतें दर्ज हुईं। लो वोल्टेज बिजली आने से लोगों काे काफी नुकसान हो रहा है। इससे बिजली के उपकरण जल जाते है। बिजली कट रात में ही नहीं दिन में भी बार-बार लगते हैं।
विज्ञापन


वार्ड-20 पुराना हाउसिंग बोर्ड के निवासियों ने बताया कॉलोनी में मंगलवार रात 10 बजे से बिजली गुल हो गई। इसकी शिकायत करने के लिए बोर्ड निवासी एसडीओ कार्यालय पर पहुंचे। रात में बिजली की तारों में आग लगने के कारण कई घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए। बिजली न होने के कारण बच्चे, बूढ़े सभी का जीना दूभर हो गया है। एसडीओ कार्यालय के बाहर लोगों ने नारे लगाए और रोष प्रकट किया। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मोहित,सुरेश, मनोहर लाल, सुभाष, सोनू बाबूलाल, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, रवि, नीतू, स्वीटी, अनीता, शालू , सीमा, रजनी और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


तार जलने से घरों में बिजली के उपकरण जल गए हैं। बिजली का आने-जाने का खेल चल रहा है। बिजली जाने से रात भर सो नहीं पाया हूं।
जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी

रात में तारों में आग लग गई। इससे पानी की मोटर जल गई है। बिजली कटौती की वजह से काफी परेशानी हो रही है। इतनी गर्मी में बिना पंखे, कूलर के रहना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन, पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी

इन कॉलोनियों में रही सबसे ज्यादा समस्या
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जनता कॉलोनी, न्यू, विजय नगर, शीतल नगर, शिवाजी कॉलोनी, विजय नगर, भरत कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी, सेक्टर-2, सांई दास कॉलोनी, अस्थल बोहर, बाबरा मोहल्ला।


वर्जन
पुराने हाउसिंग बोर्ड में एलटी की केबल जल गई थी, अब उसको ठीक कर दिया गया है। 33 केवी में लाइन की केबल जल गई थी, जिसे दोपहर 12 बजे ठीक कर दिया गया और बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम

19सीटीके11... 33 केवी लाइन पर खराब हुई केबल। संवाद

19सीटीके11... 33 केवी लाइन पर खराब हुई केबल। संवाद

19सीटीके11... 33 केवी लाइन पर खराब हुई केबल। संवाद

19सीटीके11... 33 केवी लाइन पर खराब हुई केबल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed