{"_id":"5e5433bb8ebc3ef3a2549617","slug":"post-office-start-a-new-facility-for-customer-rohtak-news-rtk5439390127","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने खाताधारकों के लिए शुरू की नई सुविधा, आजमाएं और फायदा उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने खाताधारकों के लिए शुरू की नई सुविधा, आजमाएं और फायदा उठाएं
Tue, 25 Feb 2020 03:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
India Post Payment Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग ने प्रदेश के सभी 2693 डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के खाताधारकों के लिए एईपीएस एटीएम (आधार एनब्लेड पेमेंट सिस्टम) सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत ग्राहक किसी भी नजदीकी डाकघर में अपना आधार नंबर बताकर अपने किसी भी बैंक खाते से जमा राशि निकाल सकेंगे। रोहतक में यह सुविधा आईपीपीबी के करीब 15300 खाताधारकों को मिल सकेगी। चीफ पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा परिमंडल के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।
अधिकारियों के अनुसार एईपीएस सेवा सेवा पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी बैंक का ग्राहक अपने आधार कार्ड और अंगुली की बायोमैट्रिक छाप से नगदी की निकासी कर सकता है। यही नहीं, डाकघर में जाकर आप अपने बैंक खाते की शेष राशि की पूछताछ भी कर सकते हैं। डाक विभाग इस सेवा के बदले कोई शुल्क भी नहीं लेगा। डाकिया भी बैंकर की भूमिका अदा करके आपको घर पर ही बैंकिंग सेवा प्रदान करेंगे। डाकिया आपके पास जाकर या बताए स्थान पर जाकर धनराशि का भुगतान करेगा।
इसके लिए डाक विभाग ने डाकिया को स्मार्ट फोन और बायोमैट्रिक उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। एईपीएस में फिंगर प्रिंट ही किसी भी तरह के लेनदेन का आधार होगा जिससे ठगी नहीं हो सकेगी। इसका लाभ सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान के लिए भी हो रहा है। बीमार, दिव्यांग, बुजुर्ग इस सुविधा के माध्यम से घर पर ही पेंशन लेने लगे हैं। इससे समय की बर्बादी नहीं होगी और बैंकों में लंबी लाइन में लगने से भी बचेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आईपीपीबी विविध प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है जिसमें बचत व चालू खाता, फंड ट्रांसफर, बिल व जन उपयोगी भुगतान आदि हैं। कोई भी कागज, फोटो या फार्म जमा करवाए बिना डाकिया के पास आधार व मोबाइल नंबर से बचत व चालू खाता खुलवाया जा सकता है। ग्राहक घर पर ही अपने खाते में धनराशि जमा और निकासी कर सकता है। हर तरह के बिल का भुगतान भी कर सकता है।