फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Post Office banking now on mobile.

Rohtak News: पोस्ट ऑफिस की बैंकिंग अब मोबाइल पर

Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Post Office banking now on mobile.
रोहतक। बैंकों की तर्ज पर अब डाक विभाग भी अपने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ने पर जोर दे रहा है। सितंबर में देशभर में विशेष अभियान चलाकर ग्राहकों को मोबाइल और इंटरनेट के जरिए बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों की जिम्मेदारी ग्राहकों को डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देने और उनका इस्तेमाल शुरू कराने में मदद करने की है।
विज्ञापन


रोहतक मुख्य डाकघर में इस साल वित्तीय हेराफेरी का मामला सामने आया था। विभागीय जांच के बाद डाक सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं बनियानी डाकघर में भी गबन का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


घर बैठे देख सकेंगे बैलेंस और ट्रांजेक्शन
डिजिटल बैंकिंग के जरिए ग्राहक 24 घंटे अपने खाते का बैलेंस और लेनदेन की जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल भुगतान करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए डाकघर जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
डाक विभाग की सेवाओं को लगातार डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा रहा है। सितंबर में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाओं की जानकारी देने और उन्हें इस्तेमाल करने में मदद की जा रही है। उद्देश्य है कि ग्राहक अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल माध्यम का अधिक सुविधाजनक तरीके से इस्तेमाल कर सकें। - दिनेश कुमार, अधीक्षक, डाक विभाग रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed