फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   political, chief minister, manohar lal khattar, haryana, rohtak, transfer, problem

पत्नी के तबादले की फरियाद पर बोले मुख्यमंत्री- पति को भी भेज दो मेवात

Mon, 17 Oct 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 17 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
political, chief minister, manohar lal khattar, haryana, rohtak, transfer, problem
कैनाल रेस्ट हाउस में सुबह ही सीएम को समस्याएं बताने पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala
सीएम शहर में हैं इसकी जानकारी होने पर लोग सुबह ही समस्याएं लेकर पहुंच गए। जब लोग पहुंचे तो सीएम सोकर उठे ही थे। हालांकि सीएम को सुबह ही जाना था, लेकिन वह लोगों की समस्या सुनने बैठ गए और अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का निर्देश भी देते रहे। सीएम ने करीब एक घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम से एक व्यक्ति ने फरियाद की कि उसकी पत्नी मेवात में नौकरी करती है, जबकि वह रोहतक में तैनात है। इसलिए उसकी पत्नी का तबादला रोहतक कर दिया जाए। इस पर सीएम ने संबंधित अधिकारी से कहा कि इसकी पत्नी की जगह इसका तबादला मेवात कर दो भाई। दोनों एक जगह नौकरी करना चाहते हैं तो पत्नी का तबादला जरूरी नहीं है, इसका तबादला कर दिया जाए। यह सुनकर व्यक्ति चुप हो गया।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खट्टर शनिवार शाम जींद रैली के बाद रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे थे। काफी देर तक अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और उसके बाद लोगों की समस्याएं सुनी। सीएम रात में कैनाल रेस्ट हाउस में ही रुके थे। इसका पता चलने पर रविवार सुबह काफी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच गए। सीएम को सुबह ही जाना था, लेकिन वह लोगों को देखकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए रुक गए। सीएम एक घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे और उनका तुरंत निस्तारण करने के आदेश अधिकारियों को दिए। सीएम ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि लोगों की समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए। समस्याओं के समाधान की दिशा में सीएम विंडो प्रणाली कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन

सीएम के सामने अवैध कब्जे, पुलिस कार्रवाई आदि से संबंधित शिकायतें आई। इस दौरान मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश, आईजी नवदीप सिंह विर्क, डीसी अतुल कुमार, एसपी राकेश आर्य, एसडीएम डा. मुनीश नागपाल, सीटीएम महेंद्रपाल, ज्वाइंट कमिश्नर अरविन्द मल्हान, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, रमेश भाटिया, शमशेर खरक, डा. दिनेश घिलौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा करते हैं फिजूल की बातें : सीएम
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार सरकार पर बदला-बदली की भावना से काम करने का आरोप लगाते है।ं इस पर सीएम खट्टर ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार किस तरह से खत्म हो रहा है, यह सभी के सामने है। वह आपस में लड़ रहे हैं। ऐसे में उनको फिजूल की बातें नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed