फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police gave a message of peace by conducting a two-hour flag march in the city.

Rohtak News: पुलिस ने शहर में दो घंटे फ्लैग मार्च कर शांति का दिया संदेश

Tue, 21 May 2024 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police gave a message of peace by conducting a two-hour flag march in the city.
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को जिला उपायुक्त अजय कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में रोहतक में फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए फ्लैग मार्च गुजरा। इस दौरान लोगों से शांति से मतदान में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी हालत में कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। इस तरह की चेष्टा करने वाले के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।फ्लैग मार्च रोहतक मुख्यालय से रेडियो स्टेशन चौक से होते हुए गोहाना अड्डा, पटवार भवन, माता दरवाजा, पुरानी सीआईए-1 के सामने से निकलकर पुराना बस अड्डा मेन रोड, दुर्गा भवन मंदिर, झज्जर रोड पहुंचा। वहां से फ्लाईओवर से होते हुए झज्जर चुंगी, डबल फाटक पुल से अशोका मोड़, मॉडल टाउन, नेकीराम कॉलेज, दिल्ली बाईपास से जाट भवन गया। करीब दो घंटे तक पूरे शहर में फ्लैग मार्च चलता रहा। फ्लैग मार्च में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया, उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र, उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडु व सभी थानों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed