{"_id":"6348652d1bd64e52444f0e53","slug":"police-cut-off-now-vehicles-coming-from-model-town-will-roam-from-power-house-chowk-on-d-park-rohtakcity-news-rtk6607777118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया कट बंद, डी पार्क पर अब पावर हाउस चौक से घूमकर आएंगे मॉडल टाउन से आने वाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया कट बंद, डी पार्क पर अब पावर हाउस चौक से घूमकर आएंगे मॉडल टाउन से आने वाले वाहन
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में दिवाली तक डी पार्क पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के सामने का कट बंद रहेगा। मॉडल टाउन से आने वाले वाहन अब पावर हाउस चौक से घूमकर ही आ सकेंगे। वीरवार को पुलिस ने अवरोधक लगाकर कट को बंद कर दिया है।
उधर, डी पार्क के चारों तरफ आसपास के व्यापारियों ने पार्किंग बनाने की मांग की है, जबकि बाहर से आ रहे युवा इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी खुद तो दुकानों के बाहर फड़ी व स्टॉल लगा लेते हैं, जबकि उनको रोका जा रहा है। अब शुक्रवार को पुलिस व निगम अधिकारी बैठक करके निर्णय लेंगे। वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई रैपिड एक्शन फोर्स ने वीरवार को पुराने शहर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी बृज मोहन मीना, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज सिंह व उनकी टीम मौजूद रही।
वर्जन-
डी पार्क पर व्यापारियों के साथ बैठक हुई थी। व्यापारी सफेद पट्टी से बाहर स्टॉल नहीं लगाएंगे। उन्होंने डी पार्क के चारों तरफ पार्किंग बनाने की मांग की है। शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय