फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Plot title deeds handed over to 243 beneficiaries

Rohtak News: 243 लाभार्थियों को प्लॉट के अधिकार पत्र सौंपे

Sat, 18 Oct 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Plot title deeds handed over to 243 beneficiaries
67...जिला विकास भवन स्थित सभागार में महिला को प्लॉट के अ​धिकार का पत्र देते सहकारिता मंत्री डॉ.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिला विकास भवन स्थित सभागार में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं अंत्योदय की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में शामिल किए गए 217 संकल्पों में एक वर्ष के दौरान 46 संकल्पों को पूरा कर लिया है। शेष संकल्पों को पूरा करने के प्रति संकल्पबद्ध है।
हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का प्रथम गौरवपूर्ण वर्ष होने के उपलक्ष में जन विश्वास-जन विकास के लिए जिलास्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के नौ लाभार्थियों को 100 गज के प्लॉट के अधिकार पत्र सौंपे। कार्यक्रम में खरैंटी, खरकड़ा छाजाण व गिरावड़ के 243 लाभार्थियों को प्लॉट के अधिकार पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जिसका पोर्टल पर पंजीकरण जारी है। आगामी 1 नवंबर को प्रथम चरण की लाभार्थी महिलाओं के खातों में 2100 रुपए की राशि भेजी जाएगी। सरकार की तरफ से इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। किसानों की धान की फसल का दाना-दाना सरकार की ओर से खरीदा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसानों की आमदनी को बढ़ाकर तीन गुना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed