{"_id":"66047dcee3e08fefa20511f6","slug":"pipe-line-broken-in-pelpa-drinking-water-supply-disrupted-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-106436-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पेलपा में पाइप लाइन टूटी, पेयजल आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पेलपा में पाइप लाइन टूटी, पेयजल आपूर्ति बाधित
Thu, 28 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
बादली। पेलपा गांव में नाला निर्माण के चलते भूतिगत पीने के पानी की पाइप लाइन टूट गई है जिससे पेयजल सप्लाई बाधित है। ग्रामीणों ने पाइप लाइन ठीक करवाने की मांग संबंधित विभाग के एसडीई से की है। ग्रामीण दीपक, मनोज, प्रमिला और संतोष का कहना है कि गांव की फिरनी पर गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गली में खुदाई के दौरान चार दिन पहले पेयजल लाइन उखाड़ दी गई। दो दिन तक जहां टूटी लाइन में पानी की सप्लाई छोड़ी गई वहीं अब दो दिन से पानी की सप्लाई बंद है। पाइप लाइन से पानी निकलने से जहां गली में भी कीचड़ हो गया है वहीं पेयजल किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पाइप लाइन को ठीक करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन