फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS alert regarding Corona's third wave

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीजीआईएमएस अलर्ट

Sun, 07 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
PGIMS alert regarding Corona's third wave
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीजीआईएमएस अलर्ट पर है। प्रशासन ने संक्रमण फैलने की आशंका के चलते अपनी सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। पिछले दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के चलते पीजीआईएमएस ने अपनी सभी सेवाएं सामान्य मरीजों के लिए बहाल कर दी थी। अब यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो पहले की तरह ही संस्थान को कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित किया जा सकता है। संस्थान के निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने अमर उजाला को बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोहतक पर दिल्ली व गुरुग्राम का असर अधिक होता है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और यदि सुरक्षा के सभी मानकों का प्रयोग नहीं हुआ तो जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ सकती है। पीजीआईएमएस में रोहतक के अलावा अन्य जिलों के भी गंभीर मरीज उपचार के लिए रेफर होकर आते हैं। डॉ. यादव ने बताया कि अब संस्थान कोरोना से हर तरह से लड़ने में सक्षम हैं। हमारे पास एक्सपर्ट स्टाफ, पर्याप्त वेंटिलेटर, दवाएं आदि उपलब्ध हैं। इसके साथ ही हमारी प्रयोगशाला 24 घंटे आरटीपीसीआर जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर हम ट्रॉमा सेंटर व न्यू मॉड्यूलर ओटी के साथ स्पेशल वार्डों को कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली व गुरुग्राम के समीप होने के कारण जरूरी है कि हम घर से बाहर निकलते समय अधिक एहतियात बरतें। जो लोग अन्य राज्यों से आ रहे हैं वह अपनी जांच करवाएं और तय समय के लिए होम क्वारंटीन रहें। हमें कोरोना को फैलने से रोकने के लिए इसकी चेन को तोड़ना होगा।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल मरीज 12316
ठीक हो गए 12141
मौत 160
सैंपल जांच 287006
प्रवेश नगर में रोडवेज कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रवेश नगर निवासी ने एक का आंकड़ा और बढ़ा दिया है। संक्रमित व्यक्ति हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी है। शनिवार को कोरोना के नए संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12317 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के इक्का-दुक्का केस प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। शनिवार तक जिले में 12142 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं और अब तक उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 160 दर्ज की गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 15 है। इसमें से छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तो नौ मरीज होम आइसोलेशन में हैं। विभाग ने शनिवार को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 555 सैंपल जांच के लिए भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11945 ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
जिले में कोरोना से बचाव की वैक्सीन 11945 लोगों को लगाई जा चुकी है। शनिवार को 106 को विभाग ने पहली व 62 को दूसरी डोज कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई है। जिले में कोवैक्सीन व कोविशील्ड वैक्सीन दोनों ही स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed