{"_id":"57853c824f1c1b081b13e219","slug":"pgi-pgi-rohtak-stipend-mbbs-student-hostel-fees-rohtak-haryana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में हास्टल फीस बढ़ाने पर बिफरे एमबीबीएस विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में हास्टल फीस बढ़ाने पर बिफरे एमबीबीएस विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
कुलपति कार्यालय के बाहर किया जमकर हंगामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों ने स्टाई पेंड और हास्टल फीस में हुई बढ़ोतरी पर रोष जताया है। मंगलवार शाम सात बजे विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने रोष जताते हुए कहा कि उनकी फीस और हास्टल फीस में अन्य जगहों के मुकाबले अधिक वृद्धि कर दी गई है। ऐसा होने से उन पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसके अलावा स्टाई पेंड भी काफी कम है, इसे विवि को बढ़ाना चाहिए।
पीजीआईएमएस में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी कई दिनों से इस संबंध में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी संबंध में मंगलवार को भी इन लोगों ने प्रदर्शन करके अपनी मांग रखी। देर शाम कुलपति प्रो. ओपी कालरा ने कुछ विद्यार्थियों से बात की है। सूत्रों की मानें तो कुलपति ने स्टाई पेंड बढ़ाने के संबंध में विद्यार्थियों की मांग सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया है। लेकिन हास्टल फीस और अन्य फीस में बढ़ोतरी को कम करने में असमर्थता जाहिर की है।
गौरतलब है कि हाल ही में हुई ईसी की बैठक में नियमानुसार फीस बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई थी। वर्ष 2016 से बढ़ाई गई फीस को लागू कर दिया गया है। वहीं, कुछ हड़ताली विद्यार्थियों का कहना है कि यह फैसला नए पंजीकरण होने वाले विद्यार्थियों पर लागू होना चाहिए, जबकि इसे पुराने विद्यार्थियों पर भी लागू कर दिया गया है, जोकि गलत है।