फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People staged a sit-in for cleanliness

Rohtak News: सफाई व्यवस्था के लिए लोगों ने दिया धरना

Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
People staged a sit-in for cleanliness
सांपला नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे लोगों को संबो​धित करता ग्रामीण। संवाद
सांपला। कस्बे की सफाई व्यवस्था व झूठी शिकायतों को लेकर सोमवार को वाइस चेयरमैन योगेश के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण नगर पालिका पहुंचे। लोगों ने विकास कार्यों की जांच, सफाई नहीं होने, झूठी शिकायत पर रोक नहीं लगने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। वहीं हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन कस्बे की सफाई व्यवस्था और नगरपालिका में विकास के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की जांच नहीं करता है, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

वायस चेयरमैन योगेश का एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि योगेश के खिलाफ सफाई कर्मचाकियों ने शिकायत दर्ज कराई है। योगेश के पिता रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस मेरे बेटे का एनकाउंटर करना चाहती है। साल भर से उसे झूठी शिकायतों पर परेशान किया जा रहा है। रविवार को भी शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने पंचायत व पुलिस के सामने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। सोमवार को फिर शिकायत दिलाई गई। दिन भर लोगों का हंगामा जारी रहा। दोपहर बाद शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
कस्बा निवासी सुंदर, रौनक मलिक, सुनील कुमार, राजबाला, कृष्णा, रोशनी देवी ने बताया कि सफाई व्यवस्था शून्य है। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। लोग सुविधाओं के लिए टैक्स भर रहे हैं। इसके बाद भी सांपला की स्थिति गांव से भी बदत्तर बनीं हुई है। सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।
स्वीकार की समस्या
नगर पालिका चेयरपर्सन पूजा इंदौरा ने बताया कि सफाई को लेकर शिकायतें मिली हैं। कोशिश होती है कि समाधान हो। एक अगस्त से सफाई के नए टेंडर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed