{"_id":"67326fa561392daf38010498","slug":"patients-suffering-from-fever-cough-and-eye-allergies-are-increasing-due-to-changing-weather-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-115396-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बदलते मौसम में बढ़ रहे बुखार, खांसी और आंखों में एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बदलते मौसम में बढ़ रहे बुखार, खांसी और आंखों में एलर्जी के मरीज
Tue, 12 Nov 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
11jjrp07- झज्जर। सिविल अस्पताल में ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
झज्जर। मौसम बदलने के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार को नागरिक अस्पताल खुला तो 989 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार और प्रदूषण के कारण आंखों में एलर्जी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में भीड़ लगी रहती है। मरीज ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए घंटों लाइनों में लगे रहते हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के 240 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। वहीं, दीपावली के बाद से प्रदूषण बढ़ा है। इस कारण आंखों में एलर्जी के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आम दिनों में ओपीडी की संख्या 700 से 800 रहती थी, लेकिन सोमवार को नागरिक अस्पताल में 989 मरीज इलाज करवाने के लिए आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी की संख्या
साेमवार को नागरिक अस्पताल में बुखार के 240, आयुर्वेद के 24, दांतों के 52, सर्जरी के 120, होम्योपैथी के 63, महिला रोग विशेषज्ञ के 180, आंखों के 100, हड्डियों के 120, और बच्चों की 90 ओपीडी रही।
विज्ञापन
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। लोग बदलते मौसम काे हल्के में लेते हैं और सही से ध्यान नहीं रखते हैं। इस कारण से बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। लोगों को ध्यान रखना चाहिए। तुलसी, अदरक, शहद का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए ताकि बदलते मौसम में बीमारियों से बचा जा सके।
- डॉ. नरेश दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल, झज्जर